रांची में फ्लैट में बुलाकर बी फार्मा की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

रांची के बड़गाईं में रहने वाले एक युवक पर प्रतिष्ठित कॉलेज की बी फार्मा छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपी का नाम सचिन कुमार महतो है। पीड़िता ने इस संबंध में सदर थाना में 26 फरवरी को एफआईआर दर्ज कराई है। छात्रा ने बताया कि वह बोकारो की रहने वाली है। अभी रांची के एक प्रतिष्ठित कॉलेज से बी फार्मा की पढ़ाई कर रही है। सचिन से उसकी जान-पहचान थी। उसने फोन कर मिलने के बहाने अपने कमरे पर बुलाया। इसके बाद खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया गया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन जब उसे होश आया तो वह रिम्स के समीप पड़ी थी। आरोपी ने विरोध करने पर छीना मोबाइल पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी 25 फरवरी की रात करीब आठ बजे उसे अपने फ्लैट पर ले गया था। थोड़ी देर बाद वह गलत हरकत करने लगा। विरोध करने पर उसका मोबाइल फोन छीन लिया, ताकि वह किसी को सूचना न दे सके। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *