रांची में 11 मार्च से होगी नेशनल रैपिड एंड नेशनल ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप

सिटी रिपोर्टर } राजधानी रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय में 11 से 13 मार्च तक नेशनल रैपिड एंड नेशनल ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 250 शीर्ष रैंक के खिलाड़ी शामिल होंगे। इनमें 50 अंतरराष्ट्रीय मास्टर और ग्रैंडमास्टर रैंकधारी खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता फिडे नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी। कुल 6.5 लाख रुपए की आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए संरक्षक मंडल के प्रमुख सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट की रैपिड कैटेगरी में 25 खिलाड़ियों को 4 लाख रुपए और ब्लिट्ज कैटेगरी में 15 खिलाड़ियों को ढाई लाख रुपए की इनामी राशि दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *