रांची में 31 तक भारी बारिश का अलर्ट:पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 192.6 मिमी बारिश घाटशिला में हुई

मौसम विभाग ने 31 जुलाई तक रांची सहित अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 जुलाई को रांची, सरायकेला, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, पलामू, गढ़वा, धनबाद, जामताड़ा, देवघर और दुमका में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं पांच जिले खूंटी, लातेहार, गुमला, सिमडेगा और खूंटी में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 192.6 मिमी बारिश पूर्वी सिंहभूम में घाटशिला में दर्ज किया गया। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 189 मिमी बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश के बाद अधिकतम तापमान गोड्डा जिले में 33.3 डिग्री और न्यूनतम लातेहार में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची सहित राज्य के 10 जिलों में हुई अत्यधिक बारिश मानसून के दौरान एक जून से 26 जुलाई तक रांची सहित राज्य के 10 जिलों में अत्यधिक बारिश हो चुकी है। इनमें रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, लातेहार, चतरा और पलामू जिले शामिल हैं। इसके अलावा 7 जिले ऐसे हैं, जहां अबतक औसत से अधिक बारिश हो चुकी है। ऐसा कोई भी जिला नहीं है, जहां कम बारिश हुई हो। 29 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश 29 जुलाई को रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, खूंटी, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम व पश्चिमी सिंहभूम इलाके में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने वज्रपात की भी आशंका जताई है। 30 व 31 जुलाई को 13 जिलों में यलो अलर्ट मौसम विभाग ने 30 व 31 जुलाई को राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, कोडरमा, चतरा, पलामू, सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *