रांची रीजनल ऑफिस ने जीता यूएम पालो मेमोरेबल क्रिकेट टूर्नामेंट

रांची | केनरा बैंक अधिकारी संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय यूएम पालो मेमोरेबल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के फाइनल में रांची रीजनल ऑफिस ने हजारीबाग रीजनल ऑफिस को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। हजारीबाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 115 रन बनाए, जिसे रांची की टीम ने 2 ओवर शेष रहते हासिल कर लिया। सुमन तिर्की को मैन ऑफ द सीरीज, रघुवेंद्र कुमार को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सोनल जायसवाल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि जीएम सुजीत साहू और विशिष्ट अतिथि डीजीएम संजय मिश्रा ने विजेताओं को सम्मानित किया। टूर्नामेंट में कुल छह टीमों ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में दीपक कुमार, सुमन तिर्की और अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *