रांची रेल मंडल की कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

रांची | दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में चल रहे विकास कार्यों के चलते रेलवे ने रोलिंग ब्लॉक की घोषणा की है। इसके कारण रांची रेल मंडल से चलने वाली कई ट्रेनें आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी। 13503/ 13504 वर्द्धमान- हटिया- वर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस की 7 और 10 अक्टूबर की यात्राएं गोमो स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त/ प्रारंभ होंगी। इन दो दिनों में गोमो- हटिया -गोमो के बीच ट्रेन का संचालन नहीं होगा। 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 8 और 11 अक्टूबर को हटिया से 2 घंटे देरी से चलेगी, जबकि 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को खड़गपुर से 2 घंटे विलंब से खुलेगी। वहीं, 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 8 अक्टूबर को चांडिल -गुंडा बिहार -मुरी मार्ग से चलेगी। ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित मार्ग को छोड़कर परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *