रांची | दक्षिण पूर्व रेलवे के गार्डन रीच मुख्यालय में मंगलवार को 70वें रेलवे सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने रांची रेल मंडल को जोनल स्तर के कई पुरस्कार प्रदान किए। मंडल रेल प्रबंधक रांची करुणा निधि सिंह की मौजूदगी में रांची मंडल को विभिन्न श्रेणियों में शील्ड प्रदान की गई। अधिकारियों ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। इनमें बिजनेस एंड पैसेंजर सर्विसेस शील्ड सीनियर डीसीएम शुचि सिंह को, पंकच्युलिटी शील्ड विनोद कुमार, सिग्नलिंग एफिशिएंसी शील्ड वीवियन मरांडी, एनवायरनमेंट शील्ड राजीव रंजन, सिक्योरिटी शील्ड पवन कुमार, अकाउंट्स एंड फाइनेंस मैनेजमेंट शील्ड लक्ष्मण कुमार, सेफ्टी शील्ड पंकज किस्कू और रनिंग रूम शील्ड सुजीत कुमार को प्रदान किया गया। व्यक्तिगत उत्कृष्ट कार्य के लिए 8 रेलकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।


