रांची | छोटानागपुर लॉ कॉलेज में एलएलबी प्रथम वर्ष (सेशन 2025-26) में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा करने से लेकर क्लास शुरू होने का शिड्यूल गुरुवार को जारी कर दिया गया है। प्रिंसिपल डॉ. पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि स्नातक फाइनल इयर की परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स भी फॉर्म जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म वेबसाइट www.cnlawcollege.ac. in पर जाकर 30 जून तक जमा कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 22 जुलाई को जारी किया जाएगा। रांची | पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) हर साल जमा करना पड़ता है। लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा बार-बार मांगने और रिटायर टीचर एसोसिएशन से बात करने बाद भी 181 पेंशनर ने लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है। विवि प्रशासन ने कहा है कि अगले माह से ऐसे पेंशनरों की पेंशन रोक दी जाएगी।


