​​​​​​​रांची-हावड़ा वंदे भारत परिवर्तित मार्ग से चलेगी:22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक मैहर में होगा दीक्षाभूमि का अस्थायी ठहराव

खड़गपुर मंडल के अंतर्गत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। ट्रेन संख्या 20897 हावड़ा- रांची वंदे भारत एक्सप्रेस 21 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग खड़गपुर- टाटानगर- चांडिल- पुरुलिया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग खड़गपुर- मेदिनीपुर- आद्रा- पुरुलिया होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 20898 रांची- हावड़ा वंदे भारत भी 21 सितंबर को पुरुलिया – आद्रा- मेदिनीपुर – खड़गपुर होकर जाएगी। इधर, नवरात्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 11045/11046 कोल्हापुर-धनबाद-कोल्हापुर दीक्षाभूमि एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक दोनों दिशाओं में मैहर स्टेशन पर 5 मिनट के लिए रुकेगी। पूजा स्पेशल ट्रेनों का ठहराव 5 मिनट किया गया वहीं, गाजियाबाद स्टेशन पर पूजा स्पेशल ट्रेनों का ठहराव 2 मिनट से बढ़ा कर 5 मिनट किया गया है। 04455/04456 धनबाद-नई दिल्ली-धनबाद और 04451/ 04452 हावड़ा-नई दिल्ली-हावड़ा गाजियाबाद में 5 मिनट के लिए रुकेंगी। दिवाली में चलेगी नागपुर से धनबाद के लिए स्पेशल ट्रेन वहीं, दिवाली के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ट्रेन संख्या 08875/ 08876 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (नागपुर)-धनबाद-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी दिवाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) का परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 08875 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-धनबाद (वाया रांची) के लिए शुक्रवार को इतवारी से प्रस्थान करेगी। यह केवल एक ट्रिप करेगी। यह ट्रेन इतवारी से 17 अक्टूबर को 20:00 बजे छूटेगी और रांची 18 अक्टूबर को 12.35 बजे पहुंचेगी। यहां से शाम 17.15 बजे धनबाद पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 08876 18 अक्टूबर को धनबाद से 18.45 बजे इतवारी के लिए खुलेगी। रविवार टाटा से चलने वाली 4 ट्रेनें रद्द खड़गपुर डिवीजन में विकास कार्यों का हवाला देते हुए टाटानगर से होकर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। रविवार को ट्रेन नंबर 68123 खड़गपुर-टाटा मेमू, 68014 टाटा-खड़गपुर मेमू, 68127/68128 चाकुलिया-टाटा मेमू को रद्द किया गया है। 18033/18034 हावड़ा-घाटशिला एक्सप्रेस को खड़गपुर में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। 20898/20897 रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को भी बदले मार्ग से चलाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *