राइटिंग स्किल्स को बेहतर बनाने के तरीके बताए

लुधियाना | सिविल लाइंस में खालसा कॉलेज फॉर वुमन में पंजाबी पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ने फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट के साथ मिलकर एक दिवसीय पंजाबी कैलिग्राफी वर्कशॉप ऑर्गनाइज की। दविंदर सिंह नागी इस वर्कशॉप में स्पीकर के तौर पर शामिल हुए। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. कमलजीत ग्रेवाल, फैकल्टी मेंबर्स और स्टूडेंट्स ने उनका स्वागत किया। इस वर्कशॉप का मेन मकसद स्टूडेंट्स को पंजाबी स्क्रिप्ट की खूबसूरती और अच्छी राइटिंग की कला से वाकिफ कराना था, ताकि वह अपनी राइटिंग स्किल्स को बेहतर बना सकें और पंजाबी भाषा से जुड़े रह सकें। वर्कशॉप के दौरान दविंदर सिंह नागी ने स्टूडेंट्स को कैलिग्राफी के बेसिक प्रिंसिपल्स, अक्षरों का सही स्ट्रक्चर और सुंदर राइटिंग की अलग-अलग टेक्निक्स प्रैक्टिकल तरीके से सिखाईं। इस वर्कशॉप में करीब 70 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. कमलजीत ग्रेवाल ने स्टाफ मेंबर्स के साथ मिलकर सम्मानित किया। पंजाबी पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट की हेड डॉ. नरिंदरजीत कौर ने कहा कि ऐसी वर्कशॉप को एकेडमिक करिकुलम का हिस्सा बनाया जाना चाहिए, क्योंकि इससे स्टूडेंट्स में लिखने की कला में दिलचस्पी बढ़ती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *