राजकॉप एप से अपराध पर नकेल की तैयारी:मकानों के बाहर लगे निजी CCTV अभय कमांड सेंटर से जोड़े जाएंगे

अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस राजकॉप एप के ज​रिए सार्वजनिक स्थानों पर लगे निजी कैमरों को अभय कमांड से जोड़ने जा रही है। स्कूल, कॉलेज, घर, संस्थान, होटल, अपार्टमेंट, ऑफिसों के बाहर लगे कैमरों को जोड़ने के लिए अपील लोगों से की गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी सर्विलांस बढ़े। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में सभी एसपी को निर्देश दिए हैं। ऐसे जोड़ सकेंगे सीसीटीवी कैमरों को डीजीपी राजीव शर्मा ने बताया कि राजकॉप पर कैमरा कंसेंट ऑप्शन शुरू किया गया है। इसे ओपन करते ही एप ऑटोमेटिक यूजर की लोकेशन ले लेगी। इसके बाद कैमरे की कैटेगरी का चयन करने पर आईपी एड्रेस अपलोड करना होगा। यूजर की सहमति मिलने के बाद कैमरे का एक्सिस एससीआरबी शाखा के पास पहुंच जाएगी। इसे संबंधित जिले के अभय कमांड सेंटर से जोड़ दिया जाएगा। बदमाशों का अलर्ट पुलिस को मिलेगा कैमरों की रिकॉर्डिंग पर एआई से निगरानी रखी जाएगी। जैसे ही कैमरे के सा​मने पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज बदमाशों का चेहरा आएगा, तत्काल एसएचओ के पास अलर्ट पहुंच जाएगा। अगर कहीं वारदात होती है और पुलिस को सीसीटीवी देखने की जरूरत होगी तो एसएचओ एप के जरिए जान सकेंगे कि एरिया में कहां-कहां कैमरे हैं और कौन-कौन से अभय कमांड से जुड़े हैं? इसके बाद वह संबंधित कैमरे से कम समय में ही रिकॉर्डिंग देख सकेंगे। सीसीटीवी सर्विलांस से अपराध में कमी
“प्रदेश में सीसीटीवी सर्विलांस बढ़ाने के उद्देश्य से राजकॉप के जरिए ये सुविधा शुरू की है, इसमें कई लोगों ने पहले से रुचि दिखाई है। पुलिस लोगों को जागरूक करेगी। बाकी लोग अपनी सहमति से कैमरों का एक्सिस जोड़ पाएंगे।”
-अजयपाल लांबा, आईजी एससीआरबी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *