राजगढ़ चौराहा हत्याकांड:कांग्रेस नेता सहित 4 लोगों के 7 हत्यारों को उम्रकैद

21 साल 8 माह बाद दतिया के बहुचर्चित राजगढ़ चौराहा हत्याकांड में विशेष न्यायालय ने 7 को आजीवन कारावास व 2 आरोपियों को 10-10 साल की सजा सुनाई है। 2 आरोपियों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 आरोपी फरार हैं। फरार आरोपी जीजा-साले हैं। घटना 23 अप्रैल 2003 को दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुई थी। मृतक सत्येंद्र सिंह उर्फ राजा भैया बुंदेला (उस समय युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष), राधा बल्लभ, धर्मेंद्र कमरिया और मौजी तिवारी अपने साथियों के साथ दो जीपों से पेशी कर लौट रहे थे। राजगढ़ चौराहे पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इसमें तीनों की मौत हो गई थी व अन्य 7 लोग घायल हुए थे। कोर्ट ने महेश, बलवीर, अतर सिंह, मुन्ना, बरजोरा, मुकेश और बनमाली को आजीवन कारावास जबकि दौलत व राकेश को षड्यंत्र का दोषी पाते हुए 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *