राजगढ़ जिला अस्पताल में जुड़वा बच्चों का हुआ सफल इलाज:कम वजन के चलते नवजातों को सांस लेने में दिक्कत थी; पिछले 14 दिनों से थे भर्ती

जिला हॉस्पिटल में बुधवार को दो जुड़वा बच्चों का इलाज सफलता पूवर्क पूरा हुआ। दोनों जुड़वा बच्चे पिछले 14 दिनों से स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (SNCU) में भर्ती थे। जन्म के समय एक बच्चे का वजन 1.8 किलोग्राम था। वहीं, दूसरी बच्ची का वजन 1.4 किलोग्राम था। इसके चलते दोनों नवजातों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इन दोनों बच्चों को जन्म नाटाराम गांव की सुमित्रा ने दिया था। डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ के प्रयासों के चलते दोनों बच्चें पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। वहीं, दोनों को घर भेजा जा चुका है। माता-पिता बोले- डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ ने बच्चों को बचाया जुड़वा बच्चों के माता-पिता ने डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ को उनके बच्चों का जीवन बचाने वाले बताया है। अस्पताल प्रशासन ने भी अपनी टीम की सराहना करते हुए कहा कि डॉक्टर्स और स्टाफ की ये कोशिश स्वास्थ्य सेवाओं की एक मिसाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *