राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में 11 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शाजापुर जिले के ग्राम बड़ी पोलाए निवासी रमेश खाती को होंडा माता क्षेत्र के जंगल से पकड़ा गया। एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि 1 जनवरी को हुई इस वारदात के बाद 16 विशेष टीमों का गठन किया गया। तीन राज्यों में फैले सर्च ऑपरेशन में उज्जैन, शाजापुर, रतलाम, नीमच, जयपुर, प्रयागराज, भोपाल, विदिशा और सीहोर में छापेमारी की गई। 17 रेलवे स्टेशनों पर लगातार 6 दिन तक निगरानी रखी गई। 400 से अधिक घंटों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले
पुलिस ने 400 से अधिक घंटों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 418 संदिग्धों और 382 मजदूरों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। 49 वर्षीय आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड चौंकाने वाला है। 2003 में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में उसे 10 साल की सजा हुई थी। जेल से छूटने के बाद 2014 में सीहोर के आष्टा में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया। ठिकाने बदलकर चकमा दे रहा था
इस मामले में पहले मृत्युदंड की सजा सुनाई गई। बाद में हाईकोर्ट से राहत मिली और अब मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी रमेश खाती (49) बार-बार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहा था, लेकिन राजगढ़ पुलिस की हाई-टेक सर्विलांस टीम और जमीनी खूफिया नेटवर्क ने उसकी हर गतिविधि पर नजर बनाए रखी।


