राजगढ़ में परिवार कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा:उत्कृष्ट काम करने वाले CHO और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया

राजगढ़ में जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित एक समारोह में सोमवार को परिवार कल्याण कार्यक्रम के अस्थाई साधनों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) और तीन आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. नितिन पटेल ने उन्हें प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र। भोपाल के आईपास डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से जिला प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान परिवार कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई। आईपास समन्वयक डॉ. पंकज मिश्रा ने बताया कि सीएचओ श्रेणी में सारंगपुर की मुस्कान गुप्ता ने पहला, जीरापुर के सुरेंद्र नागर ने दूसरा और नरसिंहगढ़ के अक्षय जाटव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, आशा कार्यकर्ताओं में नरसिंहगढ़ की प्रीति शर्मा ने पहला, खिलचीपुर की द्वारका बाई ने दूसरा और ब्यावरा की नीतू राव ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. राजीव हरिऔध, सीबीएमओ डॉ. राजेंद्र अहिरवार, डॉ. के.एन. भिलवारे, डीपीएम महेश साहू, डीसीएम सुनील वर्मा सहित समस्त बीपीएम और बीसीएम उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *