राजगढ़ में सड़क हादसा, वेटनरी विभाग के बाबू की मौत:ड्यूटी से घर लौटते समय ट्रक ने मारी टक्कर; हेलमेट का लॉक नहीं लगा था

राजगढ़ और खिलचीपुर के बीच नेशनल हाईवे-52 पर बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में पशु चिकित्सा विभाग के एलडीसी (LDC) अमित शर्मा (52) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे फुलखेड़ी गौशाला के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया है, जिसका पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह होगा। खिलचीपुर के तोपखाना गेट निवासी अमित शर्मा राजगढ़ स्थित पशु चिकित्सालय विभाग में एलडीसी के पद पर कार्यरत थे। वे अपनी ड्यूटी खत्म कर साथी अभिषेक बैरागी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान फुलखेड़ी गौशाला के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हेलमेट नहीं था लॉक, सिर में लगी चोट प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित शर्मा सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटनास्थल पर उनका हेलमेट और बैग शव के पास पड़ा मिला। अमित ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन उसका लॉक (स्ट्रैप) नहीं लगा था। आशंका है कि टक्कर के कारण हेलमेट सिर से निकल गया, जिससे सीधी चोट लगी। साथी बाल-बाल बचा, पुलिस जांच में जुटी गनीमत रही कि बाइक पर पीछे बैठे साथी अभिषेक बैरागी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज और हाईवे मार्गों की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *