राजगढ़ में विकास कार्यों को नई दिशा मिलने जा रही है। नगर पालिका प्रशासन सोमवार को 12 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेगा। कार्यक्रम बमबम आश्रम के समीप आयोजित किया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार अवस्थी ने बताया कि कई विकास कार्य पूरे हो चुके हैं। एसडीआरएफ योजना के तहत रिटर्निंग वॉल और नाली का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के अलग-अलग चरणों में सीसी रोड और बीटी रोड का निर्माण शामिल है। पार्कों का होगा विकास स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत एस्पिरेशन टॉयलेट का निर्माण होगा। वार्ड क्रमांक 12 में बमबम आश्रम के पास खरले नाले पर पुलिया बनेगी। अमृत 2.0 योजना के तहत शहर में पार्कों का विकास किया जाएगा। सांसद निधि से ओपन जिम की सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी नगर पालिका प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान नागरिकों को विकास कार्यों से होने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी। इन योजनाओं से शहर की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और आमजन को सीधा फायदा मिलेगा। इस मौके पर सांसद रोडमल नागर, विधायक अमर सिंह यादव और पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा शामिल होंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर और नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।


