राजगढ़ में 5 करोड़ का केमिकल मिला:4 दिन पहले मिला था 4 करोड़ का ड्रग, माचलपुर में तस्करों ने सबूत मिटाने फेंके ड्रम

राजगढ़ जिले के घोघटपुर गांव में ड्रग फैक्ट्री के भंडाफोड़ के चार दिन बाद माचलपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर ड्रग नेटवर्क की बड़ी कड़ी सामने आई है। शनिवार देर रात आदमपुरा के जंगल में खेत की खंती से करीब 5 करोड़ रुपए कीमत का ड्रग बनाने वाला केमिकल पाउडर बरामद किया गया। आशंका है कि फैक्ट्री से जुड़े तस्करों ने कार्रवाई के डर से यह केमिकल जंगल में फेंक दिया। बता दें मंगलवार 3 फरवरी को 4 करोड़ के ड्रग्स केमिकल और फॉर्च्यूनर पुलिस ने जब्त की थी। रात की पेट्रोलिंग में मिला बड़ा जखीरा माचलपुर पुलिस 8 फरवरी की रात करीब 1 से 4 बजे के बीच नियमित पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आदमपुरा के जंगल में संदिग्ध गतिविधि देखी गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो खेत पर बनी एक खंती में नीले रंग के 5 ड्रम पड़े मिले। जांच में ड्रमों के भीतर एमडी (ड्रग्स) बनाने में उपयोग होने वाला क्रिस्टल जैसा केमिकल पाउडर पाया गया। कुल वजन 266.9 किलोग्राम निकला, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 5 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस का मानना है कि अज्ञात आरोपी यह केमिकल चार पहिया वाहन से लाए और जंगल में सुनसान जगह देखकर फेंककर फरार हो गए। तरीका और पैकिंग वही है, जो हाल ही में घोघटपुर में पकड़ी गई अवैध ड्रग फैक्ट्री में मिली सामग्री से मेल खाती है। घोघटपुर फैक्ट्री से जुड़ता दिख रहा कनेक्शन चार दिन पहले राजस्थान और मध्यप्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में घोघटपुर गांव स्थित रघु नन्दन पाटीदार के घर से ड्रग फैक्ट्री का खुलासा हुआ था। उस दौरान करोड़ों के केमिकल, उपकरण और एक लग्जरी कार जब्त की गई थी, जबकि फैक्ट्री संचालक रघु नन्दन फरार हो गया था।
अब जंगल से मिला यह केमिकल उसी नेटवर्क का हिस्सा माना जा रहा है। पुलिस को शक है कि फरार आरोपी और उसके सहयोगियों ने बचा हुआ स्टॉक नष्ट करने या ठिकाना बदलने के लिए जंगल में फेंका। अज्ञात के खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज इस मामले में माचलपुर थाना पुलिस ने शासकीय फरियादी उप निरीक्षक गुड्डू कुशवाह की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 35/26, धारा 30 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि केमिकल किसका था, कहां ले जाया जाना था और इसमें पहले से गिरफ्तार आरोपियों या फरार फैक्ट्री संचालक की क्या भूमिका है। नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की तैयारी लगातार दूसरी बड़ी बरामदगी के बाद पुलिस मान रही है कि यह कोई अकेली कार्रवाई नहीं, बल्कि संगठित ड्रग नेटवर्क है, जिसकी सप्लाई चेन राजस्थान से लेकर मध्यप्रदेश तक फैली हुई है। आने वाले दिनों में और खुलासों की संभावना जताई जा रही है। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें 4 करोड़ के ड्रग्स केमिकल और फॉर्च्यूनर जब्त राजस्थान पुलिस ने मध्यप्रदेश की राजगढ़ पुलिस के साथ मंगलवार देर रात गोघटपुर गांव में संचालित ड्रग्स फैक्ट्री पर छापेमारी। छापे के दौरान पुलिस टीम ने 4 करोड़ रुपए के केमिकल और उपकरण जब्त किए। मामला माचलपुर थाना क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़ें….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *