राजद नेता के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली:जामताड़ा में बाइक सवार दो अपराधियों ने की फायरिंग, पीठ में लगी गोली

झारखंड के जामताड़ा में गुरुवार को अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष भोला यादव के छोटे बेटे और पूर्व थाना प्रभारी प्रणय सत्यम के रिश्तेदार विनय यादव को चलती बाइक पर गोली मार दी गई। घटना मिहिजाम थाना क्षेत्र के एनएच 419 पर कान गोई इलाके में जेएमएम कार्यालय के पास हुई। विनय बाइक से खाना खाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। घटना के बाद हमलावर पश्चिम बंगाल की सीमा की तरफ भाग निकले। गोली विनय की पीठ में रीढ़ की हड्डी में लगी है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले चिरेका के कस्तूरबा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। विनय ने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ लोगों से मामूली विवाद हुआ था। उन्हें शक है कि उन्हीं लोगों ने यह हमला करवाया है। हालांकि वह हमलावरों को पहचान नहीं पाए। इधर, थाना प्रभारी विवेकानंद दूबे और जामताड़ा एसडीपीओ विकास कुमार लांगुरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *