राजधानी में ‘भास्कर समाधान’ का असर:सीवर लीकेज दुरुस्त, सड़क मरम्मत शुरू; विक्रम सिंह बने आज के स्टार ऑफिसर

राजधानी जयपुर में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर अब जन आवाज असर दिखाने लगी है। दैनिक भास्कर के भास्कर समाधान सेगमेंट के माध्यम से सामने आई शिकायतों पर न सिर्फ विभागों ने संज्ञान लिया, बल्कि कई मामलों में मौके पर कार्रवाई कर राहत भी पहुंचाई गई। सीवर ओवरफ्लो, टूटी पाइपलाइन, जर्जर सड़क और आवारा कुत्तों की समस्या जैसे मुद्दों पर त्वरित कदम उठाए गए। ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। जगतपुरा में एक महीने से बह रहा था सीवर जगतपुरा निवासी विशाल ने बताया था कि करीब एक महीने से सीवर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। बदबू और गंदगी से लोग परेशान थे। शिकायत विभाग तक पहुंचने के बाद संबंधित टीम ने मौके पर निरीक्षण कर समस्या के समाधान की प्रक्रिया शुरू की। मोहल्ले में आवारा कुत्तों से दहशत जयराम जाट ने अपने क्षेत्र में बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या को लेकर चिंता जताई थी। बच्चों और बुजुर्गों के लिए रास्ते असुरक्षित हो गए थे। शिकायत पर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। कुम्भा मार्ग पर टूटी पाइपलाइन कुम्भा मार्ग निवासी सुनील शर्मा ने पेयजल पाइपलाइन टूटने की शिकायत की थी। सड़क पर पानी बह रहा था, जबकि घरों में सप्लाई बाधित थी। मामला उठने के बाद विभाग ने पाइपलाइन सुधारने की कार्रवाई की। वृंदावन विहार में जर्जर सड़क आगरा रोड स्थित वृंदावन विहार में गड्ढों से भरी सड़क को लेकर जितेंद्र कुमार ने शिकायत की थी। क्षेत्र में सड़क मरम्मत को लेकर संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं। शास्त्री नगर में लीकेज दुरुस्त शास्त्री नगर गली नंबर 6 में पाइपलाइन लीकेज की समस्या को ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट किया गया था। शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर लीकेज ठीक किया, जिससे पानी की बर्बादी रुकी और लोगों को राहत मिली। जन्म प्रमाण पत्र में नाम अपडेट प्रताप नगर निवासी सोनू अग्रवाल का जन्म प्रमाण पत्र लंबे समय से अपडेट नहीं हो पा रहा था। मामला भास्कर समाधान के जरिए संबंधित विभाग तक पहुंचा और दस्तावेज में नाम संशोधन की प्रक्रिया पूरी कर दी गई। आज के ‘स्टार ऑफिसर’ विक्रम सिंह नगर निगम जयपुर के रजिस्ट्रार विक्रम सिंह को आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया। इन्होंने प्रताप नगर क्षेत्र में लंबित जन्म प्रमाण पत्र के मामले को प्राथमिकता देते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित किया। भास्कर समाधान के जरिए शहर की समस्याएं केवल उजागर ही नहीं हो रहीं, बल्कि उन पर ठोस कार्रवाई भी हो रही है। जनभागीदारी और प्रशासनिक सक्रियता का यह तालमेल राजधानी में सकारात्मक बदलाव की नई तस्वीर पेश कर रहा है। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में पार्क हुआ साफ, बोरिंग की समस्या की दूर:भास्कर समाधान बना लोगों की आवाज, गौरव शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 2.जयपुर में समाधान सेगमेंट में गूंजी वार्डों की आवाज:अधूरे सीवर कार्य, जाम चैम्बर और लीकेज पर कार्रवाई, JEN जसवंत भास्कर बने ‘स्टार ऑफिसर’ 3.भास्कर समाधान में उठीं सड़क, सीवर और लाइट की समस्याएं:कई वार्डों में शुरू हुई कार्रवाई, पार्क और खाली प्लॉट से हटाई गंदगी 4.जयपुर में खुला ट्रांसफॉर्मर बना खतरा:सूर्य नगर के पार्क में गंदगी से परेशानी, हरेंद्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 5.भास्कर के समाधान सेगमेंट से गूंजी वार्डों की आवाज:कई जगह कार्रवाई से मिली राहत, पार्क की गंदगी, बंद लाइट, अधूरी सड़क मुद्दों पर विभाग सक्रिय 6.आज के ‘स्टार ऑफिसर’ बने रविन्द्र सिंह:मालवीय नगर में सड़क निर्माण से टूटी पाइप लाइन, सांगानेर में कचरा नहीं उठने से लोग परेशान 7.भास्कर समाधान का असर, खुले चैंबर बंद:स्ट्रीट लाइट दुरुस्त, कार्रवाई करने वाले हिमांशु शर्मा बने स्टार ऑफिसर 8.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का लगातार हो रहा असर:हरमाड़ा में 3 महीने बाद जली स्ट्रीट लाइट, सड़कों के गड्ढे व पाइप लाइन लीकेज सुधर रहे 9.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का असर:PHC में सीवर लीकेज ठीक, चांदपोल में अतिक्रमण हटा; शहरवासियों का बढ़ा भरोसा 10.भास्कर समाधान सेगमेंट में लगातार सामने आ रही समस्याएं:गौरव टावर पर सीवर लीकेज से परेशानी, दयानंद नगर में बंदरों का आतंक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *