राजधानी में हो रही लगातार बारिश की वजह से शहर में मौजूद अंडरब्रिजों से गुजरने वाले लोग खासे परेशान हो रहे हैं। खासतौर पर गाड़ी वालों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है। बारिश होने और उसके बाद कई देर तक इन अंडरब्रिजों में फिसलन बढ़ गई है। महोबाबाजार, फाफाडीह, आमानाका, गुढ़ियारी, कोटा, मोवा अंडरब्रिज समेत लगभग सभी जगहों पर बारिश का पानी जमा हो रहा है। इस वजह से रोजाना बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल वाले फिसल कर गिर रहे हैं। हाल में ही कई महिलाएं अंडरब्रिज में इतने जोरदार तरीके से गिरीं की उनकी हड्डियां तक फ्रैक्चर हो गई। इतना ही नहीं शाम होते ही इन अंडरब्रिजों में अंधेरा छा जाता है। पिछले एक हफ्ते से अंडरब्रिज के आधे हिस्से की लाइट बंद है। लाइट बंद होने की वजह से लोगों को रात में यहां गुजरने में भी डर लगता है। लोगों का कहना है कि रात में अंधेरा इतना रहता है कि डर लगता है कि कब क्या हो जाए। पीडब्ल्यूडी के अफसर भी इस बात को मान रहे हैं कि बारिश होने की वजह से अंडरब्रिज में फिसलन बढ़ी है। जल्द ही इसे सुधार लिया जाएगा। जहां अंडरब्रिज वहां आसपास के सभी वार्डों के लोग रोज दिक्कतों में गुढ़ियारी अंडरब्रिज: गुढ़ियारी अंडरब्रिज से 1.50 लाख से ज्यादा लोगों की आवाजाही होती है। बारिश शुरू होते ही यहां फिसलन शुरू हो जाती है। इस वजह से इस अंडरब्रिज से गुजरने वाले श्रीनगर, गुढ़ियारी, कोटा, शिवानंद नगर आदि इलाकों के लोग परेशान हो रहे हैं। आमानाका अंडरब्रिज: आमानाका अंडरब्रिज बनने के बाद करीब एक लाख लोगों को बड़ी राहत मिली है। लेकिन हल्की बारिश के बाद से ही यहां फिसलन शुरू जाती है। बारिश ज्यादा होती है तो अंडरब्रिज में पानी भर जाता है। मोवा अंडरब्रिज: मोवा अंडरब्रिज के बनने के बाद से करीब दो लाख से लोगों की आवाजाही हो रही है। यहां ऐसा अंडरब्रिज है जहां एक हफ्ते तक पानी भरा रहता है। इससे गुजरने वाले मोवा, सड्डू, डब्लूआरएस कालोनी, शंकर नगर, देवेंद्र नगर, पंडरी के लोग परेशान हो रहे हैं। फाफाडीह अंडरब्रिज में ज्यादा परेशानी फाफाडीह अंडरब्रिज से रोजाना 40 हजार से ज्यादा गाड़ियां गुजर रही। इस अंडरब्रिज को पार करने के बाद भनपुरी, उरला, सिलतरा समेत कई औद्योगिक क्षेत्र आते हैं इस वजह से देर रात तक हैवी मालवाहक वाहनों की आवाजाही भी बहुत होती है। इसके अलावा रिहायशी क्षेत्र और स्कूल, कॉलेज, दफ्तर, दुकानों की वजह से भी इस अंडरब्रिज पर वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है। लगातार बारिश की वजह से इस अंडरब्रिज में पानी कहीं न कहीं जमा ही रहता है। इस वजह से रोजाना लोग यहां फिसल कर गिर रहे हैं। पीडब्ल्यूडी ने दो साल पहले ही 29.30 करोड़ खर्च कर इस अंडरब्रिज को बनाया था। लोगों ने कहा-शिकायतों को कोई नहीं सुनता


