राजधानी रांची को एक मॉडल शहर बनाने की दिशा में काम करेंगे : रोशनी खलखो

रांची नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी रौशनी खलखो ने अपार मतों से ऐतिहासिक विजय दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई और शहर में जश्न का माहौल बन गया। इसी उपलक्ष्य में रविवार अपराह्न 1 बजे ओटीसी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक भव्य विजय यात्रा निकाली गई। विजय यात्रा के दौरान रोशनी खलखो ने कहा कि रांची नगर निगम में अब विकास कार्यों को गति दी जाएगी। स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण मुक्ति और आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी। आश्वस्त किया कि वे सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगी और रांची को एक मॉडल शहर बनाने की दिशा में काम करेंगी। रोशनी खलखो ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत रांची की जनता की जीत है। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों व जयकारों के साथ महापौर का किया स्वागत विजय यात्रा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची विधायक सीपी. सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल सहित भाजपा के प्रदेश और जिला स्तरीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयकारों के साथ नवनिर्वाचित महापौर का स्वागत किया। नेताओं ने इसे विकास और सुशासन पर जनता की मुहर बताया। विजय यात्रा ओटीसी मैदान से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पर समाप्त हुई, जहां समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *