राजधानी शर्मसार…32 साल के युवक ने चार साल की बच्ची से की ​दरिंदगी

राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 32 साल के एक व्यक्ति ने चार साल की बच्ची से दरिंदगी की। दुष्कर्म के बाद बच्ची को घर से बाहर निकालकर छोड़ दिया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी बिहार के औरंगाबाद निवासी अमर शर्मा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पेशे से बढ़ई मिस्त्री अमर यहां अकेले ही किराए पर कमरा लेकर रहता है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी ने पहले उसे बहलाया-फुसलाया। फिर जबरन अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। फिर घर से बाहर निकालकर छोड़ दिया। इधर, बच्ची के काफी देर से गायब रहने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो वह सड़क किनारे रोती हुई मिली। मां ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। परिवार के लोगों ने तुरंत आसपास के लोगों को बताया। इसके बाद लोग आ​क्रोशित हो गए। आरोपी को घर से पकड़ लिया जमकर पिटाई की। फिर पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने कहा कि आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टेक्निकल सेल की भी मदद ली जा रही है। झुमरी तिलैया में भी 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म झुमरी तिलैया. तिलैया थाना क्षेत्र में भी 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात करीब एक बजे के बाद की है। ​पीड़िता की बहन की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। बहन ने पुलिस को बताया कि वह दोनों ओवरब्रिज के नीचे सो रही थी। रात करीब एक बजे नींद खुली तो बहन गायब थी। खोजबीन शुरू की तो कुछ देर बाद वह झाड़ियों की तरफ से रोती हुई आई। बताया कि एक युवक उसे जबरन बाइक पर बैठाकर जंगल की ओर ले गया और दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़िता का मेडिकल जांच भी कराया गया है। सहमी हुई है बच्ची… बात तक नहीं कर रही घटना के बाद से बच्ची काफी डरी-सहमी है। हंसते-खेलते रहने वाली बच्ची अचानक गुमशुम हो गई है। परिजनों और आसपास के लोगों से भी ज्यादा बातचीत नहीं कर रही है। माता-पिता को देखते ही रोने लगती है। ऐसे में पुलिस भी बच्ची से अब तक घटना की पूरी जानकारी नहीं ले पाई है। बच्ची के सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं उसकी काउंसिलिंग की भी व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है। बच्ची की मेडिकल जांच कराई, परिजनों का बयान दर्ज
सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। परिजनों और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस पूरी गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। आरो​पी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापे मारे जा रहे हैं, लेकिन रविवार रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिला था। इधर, पुलिस ने रविवार को बच्ची की मेडिकल जांच कराई। पुलिस पूरे मामले में साक्ष्य जुटाने में लगी है, ताकि इसे कोर्ट में प्रस्तुत कर आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जा सके। एक और घटना

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *