राजनांदगांव जिले में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बुधवार को शहर के वार्ड क्रमांक 1 से 5 का दौरा किया। उन्होंने पेयजल, साफ-सफाई व्यवस्था, विद्युत और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नवागांव सेनिटेशन पार्क ट्रेचिंग ग्राउंड का अवलोकन किया। वहां कचरा निपटान और खाद बनाने की प्रक्रिया का जायजा लिया। स्वच्छता दीदियों से चर्चा के दौरान उन्होंने कचरे के समुचित निपटान पर जोर दिया। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की जानकारी ली। प्लास्टिक वेस्ट को अलग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के भी समाधान पर जोर दिया। लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के निर्देश नवागांव पानी टंकी का निरीक्षण कर वाल्वमैन से पेयजल आपूर्ति की जानकारी ली। क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के निर्देश दिए। बाबूटोला और ढाबा में वार्डवासियों से मुलाकात कर पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली। नाला निर्माण कार्य बारिश से पहले पूरा हो – कलेक्टर चिखली में नाला निर्माण कार्य को बारिश से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरे में नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके, वार्ड पार्षद और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


