राजनांदगांव में महिला हेडमास्टर बोलीं- कमर पर हाथ रखा:बाजार में छेड़खानी की, बदनाम करने की धमकी दी; FIR के बाद आरोपी टीचर फरार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के सरकारी स्कूल में पदस्थ महिला हेडमास्टर से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी शिक्षक विष्णु शर्मा उसी गांव में मिडिल स्कूल में पढ़ाता है। तुमड़ीबोड़ थाने में 30 जनवरी को FIR दर्ज किया गया। जिसके बाद से आरोपी शिक्षक फरार है। वहीं शिक्षा विभाग ने शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। टीचर की नीयत शुरू से ठीक नहीं- महिला हेडमास्टर दैनिक भास्कर की टीम ने इस मामले में महिला हेडमास्टर से बात की। उन्होंने बताया कि 3 साल पहले उनकी हेडमास्टर के पद पर पोस्टिंग हुई थी। इसके बाद से उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। शुरू से ही आरोपी टीचर की नीयत मेरे प्रति ठीक नहीं रही है। ‘हाथ पकड़ा, फिर कमर पर हाथ रखा’ विदाई कार्यक्रम में भी मेरे हाथ को बुरी तरह टच किया गया। इसकी शिकायत उन्होंने प्रिंसिपल मैडम और उच्च अधिकारियों से की थी। लेकिन शिकायत को नजरअंदाज किया गया। इसके बाद लगा आगे ऐसी हरकत नहीं होगी। लेकिन 25 सितंबर 2025 को शिक्षक चंदा मांगने आए थे। इस दौरान उन्होंने मेरे हाथ पकड़ा और कमर पर हाथ रखा। विरोध करने पर बदनाम करने और जॉब छुड़वा देने की धमकी दी। उसके बाद से वे मेरे पीछा करने लगे। अधिकारियों ने शिकायत को किया नजरअंदाज इसकी शिकायत उन्होंने प्रिंसिपल मैडम और उच्च अधिकारियों से की थी। लेकिन शिकायत को नजरअंदाज किया गया। इसके बाद लगा आगे ऐसी हरकत नहीं होगी। लेकिन 25 सितंबर 2025 को शिक्षक चंदा मांगने आए थे। इस दौरान उन्होंने मेरे हाथ पकड़ा और कमर पर हाथ रखा। विरोध करने पर बदनाम करने और जॉब छुड़वा देने की धमकी दी। उसके बाद से वे मेरे पीछा करने लगे। बाजार में रास्ता रोककर की छेड़खानी महिला हेडमास्टर ने बताया कि 22 जनवरी की शाम जब वह डोंगरगांव के बाजार गई थी तब भी आरोपी उसका रास्ता रोककर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इसकी शिकायत उन्होंने डोंगरगांव थाने में की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने तुमड़ीबोड़ थाने में मामले की शिकायत की। रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी शिक्षक फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी छत्तीसगढ़ शिक्षक संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष और सहायक शिक्षक संघ का जिला अध्यक्ष भी है। ……………………………. ये खबर भी पढ़ें… टीचर ने छात्राओं को गोद में उठाया..गाल पर लगाई चॉक: बलरामपुर में स्टूडेंट्स बोलीं- शाहिद सर ने किया बैड टच, फिर कहा-बात यहीं खत्म करो छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सरकारी स्कूल के टीचर ने छात्राओं से छेड़छाड़ की है। छात्राओं का कहना है कि, टीचर ने हमें उठाया और गाल पर चॉक लगाई। शिकायत करने पर धमकाते हुए बात यहीं खत्म करने भी कहा। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *