राजनांदगांव में मां कर्मा भवन का लोकार्पण:डॉ. रमन ने किया उद्घाटन; शेड निर्माण के लिए 7 लाख की घोषणा

राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मंगलवार को ग्राम सुरगी में मां कर्मा जयंती समारोह में शिरकत की। उन्होंने 10 लाख रुपए की लागत से बने नए मां कर्मा भवन का लोकार्पण किया। साथ ही शेड निर्माण के लिए 7 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में सांसद संतोष पांडेय, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल और कोमल सिंह राजपूत मौजूद रहे। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि देश में इस बार रामनवमी का त्योहार ऐतिहासिक रहा। 500 साल बाद भगवान राम अयोध्या में विराजमान हुए हैं। उन्होंने मां कर्मा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण स्वयं उनके पास खिचड़ी का प्रसाद लेने आए थे। मां कर्मा का आशीर्वाद साहू समाज को संबल और शक्ति प्रदान करता है। डॉ. सिंह ने विष्णुदेव साय की सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने बताया कि 14 महीने में किसानों से 31 रुपए में धान खरीदी की गई। किसानों को दो साल का बोनस दिया गया। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की गई। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए मिल रहे हैं। सांसद संतोष पांडेय ने साहू समाज की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह समाज सरल, धार्मिक और आध्यात्मिक है। इस समाज के लोग राजनीति, प्रशासन, व्यापार और कृषि में सफल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *