राजपाल सिंह खटाना डीग की श्री जवाहर गंज व्यापार समिति नई अनाज मंडी के अध्यक्ष चुने गए हैं। खटाना ने अपने प्रतिद्वंद्वी हरगोविंद को 18 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। चुनाव में कुल दो प्रत्याशी मैदान में थे। राजपाल सिंह खटाना को 39 वोट मिले, जबकि दूसरे प्रत्याशी हरगोविंद को 21 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार राजपाल सिंह खटाना 18 वोटों से विजयी घोषित किए गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मंडी परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजपाल सिंह खटाना को लोगों ने बधाई दी और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर राजपाल सिंह खटाना ने सभी मतदाताओं का धन्यवाद किया और कहा कि “एकता में ही शक्ति है, हमें मिलजुल कर कार्य पूरे करने चाहिए।”


