राजपुरा रेलवे स्टेशन के पास देश विरोधी नारे लिख गए:पुलिस ने नारों को मिटाया, एसएफजे ने जिम्मेदारी ली, पुलिस जांच में जुटी

राजपुरा में रेलवे स्टेशन के नजदीक खालिस्तानी और देश विरोधी नारे लिखे गए हैं। सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी ली है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने इन नारों को मिटा दिया है। पहले भी तीन बार यह कोशिश हुई। पुलिस द्वारा अब मामले की पड़ताल की जा रही है । छह जून को मंदिरों को लाइट्स बंद करने को कहा पन्नू ने वीडियो जारी कर एक बार फिर आग उगली है। पन्नू ने दावा किया है कि युवाओं ने आज खन्ना इकलोहा शिव मंदिर और राजपुरा रेलवे स्टेशन के पास “खालिस्तान जिंदाबाद” के नारे लिखे हैं। वहीं, उसका आरोप है कि जून 1984 के पीछे संविधान है। उसने शहीद भिंडरावाले की शहादत की याद में 6 जून को मंदिरों की लाइट बंद रखने की अपील की है, रात सात बजे से दस बजे तक, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। पंजाब का हिंदू पंजाब का खाता है। वफादारी पंजाब से करके दिखानी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *