राजभवन में मना राजस्थान और ओडिशा दिवस समारोह

रांची | राजभवन में गुरुवार को राजस्थान दिवस और ओडिशा दिवस समारोह मनाया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि राजस्थान और ओडिशा अपनी विशिष्ट परंपराओं, वीरता, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए पूरे देश में विख्यात है। उन्होंने राजस्थान की वीर गाथाओं और स्थापत्य कला की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह भूमि मेवाड़, मारवाड़, जयपुर, विश्व में प्रसिद्ध है। ओडिशा के गौरवमयी इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि यह राज्य आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र है। इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने स्वागत संबोधन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *