सीसीएल मुख्यालय में निदेशक कार्मिक हर्षनाथ मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार को राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक हुई। बैठक के दौरान राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। निदेशक कार्मिक हर्षनाथ मिश्र ने सीसीएल में राजभाषा के प्रोत्साहन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और उसके अधिक सशक्तीकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजभाषा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया। सीसीएल द्वारा राजभाषा हिंदी के विकास और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे सरकारी कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक उपयोग को बढ़ावा दिया जा सके। बैठक में महाप्रबंधक संजय कुमार ठाकुर समेत विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, महाप्रबंधक, राजभाषा नोडल अधिकारी और सीसीएल के क्षेत्रों से आए प्रतिनिधि शामिल हुए।


