कवर्धा| शहर के व्यस्त राजमहल चौक से मठपारा जाने वाली गली की सीसी रोड बदहाल हो चुकी है। सड़क पर कई जगह कंक्रीट की परत उखड़ गई है। दोपहिया वाहन चालक धीमे चलने को मजबूर हैं। वहीं पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है। सड़क का निर्माण कुछ 5 साल पहले ही हुआ था, लेकिन अब इसकी हालत जर्जर हो चुकी है। इस ओर नगर पालिका ध्यान नहीं दे रहा है।


