डूंगरपुर| जिला प्रशासन और राजीविका के तत्वावधान में राजसखी वागड़ मेला 7 से 13 फरवरी तक त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राहाण छात्रावास परिसर में आयोजन किया। इसमें जिला परियोजना प्रबन्धक राजीविका मोतीलाल मीणा ने बताया कि पूर्व संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम में उदयपुर से मशहूर जादुगर राजतिलक ने जादुई कला का प्रदर्शन कर मनोरंजन किया। इसमें शहर वासियों को राज सखी वागड़ मेला के प्रति उत्साह नजर आ रहा है। प्रतिदिन मेले में अच्छी खासी भीड़ रही। शहरवासियों ने रोजाना खरीदारी कर मेले का आनन्द लिया। लक्की ड्रा में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रात्री 8 बजे प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए । जिसमें भाग लेने वाले छोटे बच्चो का मनोबल बढ़ाने के लिए उपहार देकर प्रोत्साहित किया। 12 फरवरी की प्रथम पुरस्कार विजेता वैदेही श्रीमाली रही। साथ ही 10 अलग विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार दिए। मेले में कोटा जिले के लाड़पुरा से आई तुलसी चौहान ने लेडीज पर्स बेग की स्टॉल लगाई। उन्होंने बताया कि मेले में अब तक उन्हें 1 लाख से अधिक की आमदनी हो चुकी है। इसके अलावा अन्य जिले में भी होने वाले मेलो में इसी तरह से स्टॉल लगाती है। जयपुर स्तर के मेले में जा चुकी है। इन मेलों से उनकी सालाना आमदनी 10 लाख से अधिक होती है। समूह से जुड़कर उन्हें लाभ मिला।


