राजसमंद कलेक्टर की डीपी लगाकर फर्जी वॉट्सऐप मैसेज भेजे:स्टेटस पर लिखा- ‘मेरे नाम-फोटो का गलत उपयोग किया, फर्जी नंबर ब्लॉक करें’

राजसमंद कलेक्टर फोटो लगाकर फर्जी वॉट्सऐप मैसेज भेजे जाने का मामला सामने आया है। कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा के नाम और प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल कर अज्ञात व्यक्ति ने लोगों को मैसेज भेजे। जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए और खुद वॉट्सऐप स्टेटस पर चेतावनी जारी कर लोगों को सतर्क रहने को कहा। कलेक्टर ने दी जानकारी अरुण कुमार हसीजा ने तुरंत इस मामले की जानकारी ममता गुप्ता को दी और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अपने आधिकारिक वॉट्सऐप नंबर के स्टेटस पर साफ लिखा कि उनके नाम और फोटो का गलत उपयोग कर फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं। फर्जी नंबर ब्लॉक करने की अपील कलेक्टर ने अलग से मैसेज जारी कर फर्जी नंबर की जानकारी साझा की। उन्होंने लोगों से कहा कि उस नंबर को तुरंत ब्लॉक करें। किसी भी तरह की बातचीत या जवाब न दें। प्रशासन ने लोगों से साइबर ठगी को लेकर सजग रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *