राजसमंद में गुरूवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने आमजन की समस्याओं को सुना। इस दौरान कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए।
जनसुनवाई कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी रूम में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने भूमि विवाद, पेंशन, बिजली, पानी, सड़क और सार्वजनिक सेवाओं से जुड़ी शिकायतें लेकर आए। कलेक्टर ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर असावा ने कहा जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करना है। प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है कि लोगों को उनके अधिकार और सेवाएं समय पर उपलब्ध हों। जनसुनवाई में रेवेन्यू, पुलिस, पीडब्ल्यूडी सहित जिला स्तर अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर ही कार्रवाई शुरू की।


