राजसमंद के चारभुजानाथ में सोमवार शाम होगा होलिका दहन:शुभ मुहूर्त 6:36 बजे, नगर में एक स्थान पर जलेगी होली

राजसमंद के गढ़बोर स्थित मेवाड़ के प्रसिद्ध चारभुजानाथ मंदिर में इस साल होलिका दहन सोमवार शाम परम्परा अनुसार किया जाएगा। मंदिर की ओर से पूरे चारभुजा कस्बे की सामूहिक होली जलाई जाती है, जिसे सर्व समाज की होली माना जाता है। इस बार शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 36 मिनट से रहेगा। पूजा अर्चना के बाद विधिवत होलिका दहन होगा और 3 मार्च से मंदिर परिसर में फागोत्सव शुरू होगा। मंदिर से होली चौक तक निकलेगा जुलूस होलिका दहन से पहले मंदिर से पुजारी परिवार हरजस गान और कीर्तन करते हुए होली चौक पहुंचेगा। वहां पंडित द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के बाद होलिका दहन किया जाएगा। पूरे नगर में एक ही स्थान पर जलती है होली चारभुजा कस्बे की विशेष परम्परा है कि पूरे नगर में एक ही स्थान पर होली जलाई जाती है। इसे सर्व समाज की होली माना जाता है, जिसमें सभी समाज के लोग भाग लेते हैं। अंगारे घर की रसोई तक ले जाते हैं श्रद्धालु होलिका दहन के बाद श्रद्धालु अंगारे अपने घर की रसोई तक ले जाते हैं। मान्यता है कि इससे भगवान चारभुजानाथ की कृपा से घर का चूल्हा सदा प्रज्वलित और समृद्ध रहता है। फागोत्सव 3 मार्च से होलिका दहन के बाद पुजारी परिवार पुनः हरजस गान करते हुए मंदिर लौटेगा। 3 मार्च से मंदिर परिसर में फागोत्सव की शुरुआत होगी। वहीं दूसरी ओर श्रीनाथजी मंदिर में होली दहन मंगलवार सुबह किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *