राजसमंद के चारभुजा मंदिर चौक से ‘एक रोटी गौ माता के नाम’ अभियान की शुरुआत पूजा अर्चना के साथ की गई। इस अभियान के तहत नटवर सरगरा हर रविवार अपने ऑटो से घर-घर जाकर रोटियों का संग्रह करेंगे और उन्हें गोशाला में गोमाता को खिलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गौ सेवा को बढ़ावा देना और लोगों को पशु सेवा के लिए जागरूक करना है। पूजा अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत चारभुजा मंदिर चौक पर पूजा अर्चना के साथ की गई। ग्रामीणों की मौजूदगी में अभियान का आरंभ किया गया। हर रविवार घर घर से होगा संग्रह अभियान के तहत नटवर सरगरा अपने ऑटो से प्रत्येक रविवार घर घर जाकर रोटियां इकट्ठा करेंगे। एकत्रित रोटियों को गोशाला में ले जाकर गोमाता को खिलाया जाएगा। सप्ताह में एक रोटी देने की अपील आयोजकों ने बताया कि यदि हर परिवार सप्ताह में एक रोटी भी अलग रखे तो गोशालाओं को पर्याप्त सहयोग मिल सकता है। इस पहल से गौ सेवा की भावना मजबूत होगी। ग्रामीणों ने लिया सहयोग का संकल्प इस मौके पर रामचंद्र गुर्जर, मनीष पालीवाल, गोपाल गुर्जर, भरत गुर्जर, योगेश दवे, राधेश्याम गुर्जर और कैलाश गुर्जर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया।


