राजसमंद के राहुल पालीवाल की UPSC में 141वीं रैंक:बोले- ठान लेने पर जरूर मिलती है सफलता; चारभुजानाथ मंदिर पहुंचकर लगाई धोक

UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। राजसमंद के गढ़बोर चारभुजा क्षेत्र के मोराणा गांव निवासी राहुल पालीवाल ने ऑल इंडिया लेवल पर 141वीं रैंक हासिल की है। रिजल्ट आने के बाद राहुल परिवार के साथ सीधे प्रसिद्ध धाम चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचे और धोक लगाई। इस दौरान मंदिर परिसर में पुजारी परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। बोले- यकीन नहीं हुआ, 3 बार रोल नंबर डालकर चेक किया राहुल ने बताया कि उनके पिता नाथूलाल पालीवाल पिता हलवाई का काम करते हैं और मां लक्ष्मी देवी गृहिणी हैं। तीन बहनों के बाद वे सबसे छोटे भाई है। राहुल ने बताया कि उनकी पहले 712वीं रैंक बनी थी। इसके बाद फिर से तैयारी की। इसी का नतीजा रहा कि इस बार उनकी 141वीं रैंक बनी। अनुशासन और एकाग्रता के साथ यदि किसी काम की ठान ली जाए तो सफलता जरूर मिलती है। राहुल ने 10वीं तक की पढाई चारभुजा कस्बे के प्राइवेट स्कूल से की। इसके बाद 12वीं की पढाई पाली जिले से की। पेसिफिक यूनिवर्सिटी उदयपुर से ग्रेजुएशन की। उन्होंने कहा कि रिजल्ट आने पर यकीन ही नहीं हुआ। रोल नंबर 3 बार फीड करके ट्राई किया। तीनों बार रिजल्ट सेम आया तो बहुत खुशी हुई। इसके बाद सीधे चारभुजा नाथ मंदिर पहुंच गए। रिजल्ट के बाद मंदिर पहुंचकर धोक लगाई
मंदिर पहुंचने पर पुजारी हरी भाई और किशन गुर्जर ने उन्हें तिलक लगाकर माला, इत्र और प्रसाद भेंट किया। इसके बाद मंदिर चौक में गोपाल गुर्जर सहित पुजारी परिवार और ग्रामीणों ने राहुल को उपरणा ओढ़ाकर व तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। राहुल की उपलब्धि से पूरे चारभुजा क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि तैयारी के दौरान दैनिक भास्कर एप को रेगुलर वाच करते थे। इस कारण उनकी जीके सहित सभी सटीक जानकारियां मिलती थी। जबकि दैनिक भास्कर अखबार से भी उन्हें काफी नॉलेज मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *