राजसमंद के RK जिला हॉस्पिटल में रामाश्रय कैंप कल:बुजुर्गों को मिलेंगी स्पेशलिस्ट डाॅक्टर की सेवाएं; जांच-दवा फ्री

राजसमंद में आरके राजकीय जिला हॉस्पिटल में कल 6 मार्च को बुजुर्गों के लिए विशेष “रामाश्रय” कैंप लगेगा। कैंप में 60 साल से अधिक आयु के नागरिकों को चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी। एक ही स्थान पर विशेषज्ञ डॉक्टर बुजुर्गों की जांच करेंगे। परामर्श देंगे और फ्री दवा दी जाएगी। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश रजक ने बताया- शिविर में फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ तथा फिजियोथैरेपिस्ट बुजुर्गों की जांच और लाज करेंगे। कैंप में याददाश्त में कमी, शरीर के अंगों की कार्यक्षमता में गिरावट, आंखों की कमजोरी, जोड़ों व घुटनों के दर्द तथा सुनने में परेशानी सहित जटिल समस्याओं की जांच की जाएगी। इसके अलावा ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और आवश्यक रक्त जांच भी की जाएगी। पात्र बुजुर्गों को चश्मा वितरण, सुनने की समस्या के समाधान एवं अन्य आवश्यक चिकित्सीय परामर्श की सुविधा मिलेगी। शिविर में दिव्यांग जन प्रमाण पत्र एवं आभा आईडी बनाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। अस्पताल में 10 बिस्तरों का अलग रामाश्रय वार्ड भी संचालित है। सभी पात्र बुजुर्ग मरीजों को अपना आधार कार्ड व जन आधार कार्ड साथ लाना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *