राजसमंद में अचानक मौसम मे बदलाव:लगातार दो दिनों से न्यूनतम तापमान में  पांच डिग्री गिरावट

राजसमंद में पिछले दो दिनों से अचानक मौसम में बदलाव के बाद आज दूसरे दिन भी 1 डिग्री तापमान गिरा। आसमान में आज दूसरे दिन भी बादल छाए हुए है हालांकि बादल घने नही होने के कारण बारिश की संभावना कम है। रविवार तक जहाँ गर्मी का एहसास होने लगा था वही सोमवार को एक बार फिर से तापमान मे गिरावट आई। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहे जिसके कारण अधिकतम तापमान 8 डिग्री कम होकर 26 डिग्री पर पहुंच गया व न्यूनतम तापमान भी 4 डिग्री कम गिरकर 13 दर्ज किया गया। आज भी आसमान में बादल छाए हुए है और न्यूनतम तापमान में आज भी गिरावट दर्ज की गई। आज न्यूनतम तापमान 1 डिग्री गिरकर 12 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *