राजसमंद में आज फिर छाया कोहरा:न्यूनतम तापमान पहुंचा 6 डिग्री, लोगों के छूटी धूजणी

राजसमंद में आज सुबह से हल्का कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण सुबह के समय अंधेरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। आज का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री कम होकर 6 डिग्री पर पहुंच गया। कोहरे के कारण सुबह विजिबिलिटी 100 मीटर तक रही। सुबह के समय बाजारों में आज भी सन्नाटा छाया रहा। वही राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या— 8 पर भी वाहनों की आवाजाही कम देखी गई। इस दौरान वाहन चालकों को हेडलाइट का प्रयोग करना पड़ा जिससे कि हादसों से बचा जा सके। सुबह धूप नहीं निकलने से ठण्ड का असर ओर तेज हो गया जिससे गलन और अधिक बढ़ गई। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों व अलावा का सहारा लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में खुले स्थानों पर तेज सर्दी से जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह खेतों में सिंचाई के दौरान किसानों को परेशानियों को सामना करना पड़ा। किसानों ने खेत की पालियो पर अलावा का सहारा लेकर खेती के काम पूरे किए। पशुपालकों ने भी मवेशियों सर्दी से बचाने के लिए मवेशियों के बाड़ो को प्लास्टिक शीट व तिरपाल से ठका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *