राजसमंद में एसपी ने थाने में रिकार्ड्स चेक किए:मैस, मालखाने की जानकारी ली; कहा- जवानों को शुद्ध भोजन मिले

राजसमंद पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने आज रेलमगरा पुलिस थाने का औचक निरीक्षण कर थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जवानों के रहने के बैरकों की स्थिति देखी और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इसके साथ ही थाने के रिकॉर्ड, मालखाने की व्यवस्था तथा पुराने माल के निस्तारण की प्रक्रिया को बारीकी से जांचा। पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने मालखाने में रखे जब्त सामान के उचित रखरखाव एवं लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान वे पुलिस मेस में भी पहुंचीं, जहां जवानों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता को परखा और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा- जवानों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। त्योहारों पर सतर्कता बरतने की बात की इसके अलावा उन्होंने क्राइम रूम, महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े मामलों तथा अन्य संवेदनशील विषयों की जानकारी ली। अंत में एसपी ने रेलमगरा थाना क्षेत्र के सीएलजी सदस्यों से मुलाकात कर आगामी त्योहारों के मद्देनजर सतर्कता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की। सीएलजी मीटिंग में युवाओं में नशे की लत बढ़ाना, क्षेत्र में लगातार चोरिया होने से गश्त प्रभावी करना, बस स्टैंड पर अतिक्रमण, ट्रैफिक जवान तैनात करना, यातायात व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। ये रहे मौजूद इस दौरान नाथद्वारा डीएसपी शिप्रा राजावत, प्रशिक्षु डीएसपी मुकेश कुमार, रेलमगरा थाना अधिकारी प्रवीण सिंह जुगतावत, एएसआई जसवंत सिंह, जगदीश चंद्र, नरेंद्र सिंह, शांतिलाल, हेडकांस्टेबल रतन लाल, राकेश कुमार, सीएलजी सदस्य जीवनलाल सोनी, रोशन लाल टुकलिया, अम्बालाल जाट, गोपाल वैष्णव, नानालाल खटीक, नवरत्न सेन, गोवर्धन दास वैष्णव, गोपाल जाट, सुरेश चंद विजयवर्गीय, छगनलाल जाट, रीना शर्मा, राकेश कुमावत, फारूक मोहब्बत, मुबारक खान, छोटू मोहम्मद, मुबारिक खान, स्नेहलता विजयवर्गीय, गायत्री जाट मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *