राजसमंद में बारिश से भीगीं सड़कें:बादलों की आवाजाही के बाद शाम को बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

राजसमंद में बुधवार को अचानक मौसम बदल गया। सुबह के समय बादलों की आवाजाही रही। ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट हुई। दोपहर बाद धूप निकली, जिससे ठंड का असर कुछ कम हुआ। हालांकि मौसम ने फिर से करवट ली ओर दोपहर करीब 3.50 बजे आसमान में काली घटाएं छा गईं और तेज मेघ गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई। करीब 15 मिनट तक हुई बूंदाबांदी से सड़कों पर पानी बहने लगा। बारिश के दौरान बाइक चलाने वाले और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान बिजली भी लगातार कड़कती रही, जिससे कुछ समय के लिए अंधेरा सा छा गया। मौसम में आए बदलाव के बाद शाम को सर्दी का असर फिर से बढ़ गया और लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *