राजसमंद में महाशिवरात्रि के पर्व पर सुबह से ही मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान महादेव की पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किए जा रहे हैं। शिवालयों एवं आसपास के परिसरों में आकर्षक सजावट की गई है। हर-हर महादेव और शिवधुन के जयकारों से वातावरण शिवमय हो उठा। महादेव का पंचामृत अभिषेक धनेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से अभिषेक का क्रम जारी है, जहां श्रद्धालु पंचामृत से अभिषेक कर रहे हैं। फरारा के कुंतेश्वर महादेव, आमेट के वेवर महादेव, काबरी महादेव और रामेश्वर महादेव मंदिरों में मेले का आयोजन किया गया। मालीवाड़ा राजनगर स्थित शिव मंदिर में विशेष सजावट की गई है, जहां दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के तहत हवन-अनुष्ठान और महाप्रसादी का कार्यक्रम रखा गया है। इस अवसर पर कांकरोली स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, चैमुखा महादेव मंदिर, विश्वंभर महादेव मंदिर, चितेश्वर महादेव मंदिर, हरकुंडेश्वर महादेव मंदिर, मालीवाड़ा राजनगर स्थित शिव मंदिर, आंजनेश्वर महादेव मंदिर, वेवर महादेव मंदिर, परशुराम महादेव मंदिर, काबरी महादेव मंदिर, फरारा स्थित कुंतेश्वर महादेव मंदिर तथा रामेश्वर और धनेश्वर महादेव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं।


