राजसमंद में महिलाओं ने खेला फाग:लड्डू गोपाल पर बरसाए फूल, भजन कीर्तन के बाद कुर्सी रेस में भी हुई शामिल

राजसमंद में कांकरोली स्थित तेली समाज द्वारा फाग उत्सव मनाया गया। तेली समाज कांकरोली के अध्यक्ष रजनीकांत साहू के सानिध्य में समाज की महिला मंडल ने धोइंदा रोड स्थित समाज की वाटिका में विशेष आयोजन किया। कार्यक्रम में समाज की सभी महिलाएं अपने-अपने घरों से भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लालन लड्डू गोपाल को सजाकर लेकर आईं। वहां सामूहिक रूप से ठाकुरजी का आकर्षक श्रृंगार किया गया और विधिवत भोग अर्पित कर सेवा-पूजा की गई। इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने कई भजनों का आनंद लिया। फाग उत्सव के अवसर पर गुलाल खेली गई और फूल व पत्तियों से ठाकुर जी पर वर्षा की गई। धार्मिक कार्यक्रम के साथ-साथ महिलाओं ने रस्साकसी, कुर्सी रेस सहित कई खेलों में भी भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने ठाकुर जी और समाज की जय-जयकार की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *