राजसमंद में राजसखी मेले में सजे स्टॉल:100 से अधिक महिला समूह पहुंचे, हर्बल गुलाल-मिलेट्स समेत कई प्रोडक्ट

राजसमंद में राजीविका के तहत राज्यस्तरीय राजसखी मेले का शुभारंभ राजसमंद के द्वारकेश वाटिका में हुआ। उद्घाटन एसपी ममता गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, सीईओ बृजमोहन बैरवा और एसीईओ सुमन अजमेरा ने फीता काटकर किया। ‘होली के रंग राजीविका के संग’ थीम पर आधारित इस मेले में प्रदेशभर के 100 से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने स्टॉल लगाए हैं। 28 फरवरी तक चलने वाला यह मेला ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर राजस्थान’ की भावना को साकार कर रहा है। बिना केमिकल की हर्बल गुलाल बनी खास आकर्षण मेले में नीम, गुलाब और पलाश से तैयार हर्बल गुलाल बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह गुलाल त्वचा के लिए सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल है। होली से पहले प्राकृतिक रंगों की मांग को देखते हुए इसे विशेष आकर्षण के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
एक ही छत के नीचे हस्तनिर्मित उत्पादों की बहार मेले में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विविध उत्पाद उपलब्ध हैं। इन सभी वस्तुओं को स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने तैयार किया है, जो स्थानीय हुनर और परंपरागत कला का जीवंत उदाहरण हैं। महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने कहा कि राजीविका के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त कदम बढ़ा रही हैं। ऐसे मेले न केवल महिलाओं को बाजार उपलब्ध कराते हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास और उद्यमिता को भी मजबूती देते हैं। राजसखी मेला स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने का सशक्त मंच बन रहा है। आयोजकों ने आमजन से मेले में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की खरीद कर महिलाओं के प्रयासों को समर्थन देने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *