राजसमंद में रात को चला बारिश का दौर:दिनभर छाए रहे बादल, ठंड का असर हुआ तेज

राजसमंद में गुरुवार को दिनभर बादल छाए जाने के बाद रात को बारिश का दौर चला। रात्रि करीब 3.30 पर बारिश शुरू हुई जो रुक रुक कर सुबह तक चलती रही। बारिश के बाद सुबह सड़कों पर पानी भरा हुआ मिला।
बादलों से आसमान के ढक जाने से न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया, जो कल के मुकाबले 4 डिग्री ज्यादा रहा। सुबह तक भी आसमान में बादल छाए रहे, वही हल्का कोहरा भी देखने को मिला। जिससे सुबह विजिबिलिटी कम देखने को मिली। बारिश व कोहरे के कारण सुबह सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वही फोर लेन पर भी बहुत कम वाहनों की आवाजाही रही। वाहन चालकों ने दुर्घटना से बचाव के लिए हेड लाइट का प्रयोग कर कम गति से वाहन चलाए। आज भी बादलों के कारण धूप नहीं निकल पाई। न्यूनतम तापमान के 13 डिग्री होने के बावजूद सर्दी से कोई खास राहत नही मिली। लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेकर अपनी दिनचर्या पूरी कर रहे है। आज हवा की गति 13 किलोमीटर प्रतिघंटा से घटकर 4 किलोमीटर प्रतिघंटा से दर्ज की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *