राजसमंद में शीतलहर का असर मंगलवार को भी देखने को मिला, पिछले 4 दिनों से लगातार सर्दी का असर बढ़ रहा है। हालांकि बर्फीली हवाओं के रुकने से पिछले 2 दिनों से न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पर स्थिर है। जिससे गलन में थोड़ी राहत मिली है। शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। तेज सर्दी के कारण सुबह के समय बाजारों में आवाजाही कम देखी गई। बाजारों में लोगों ने सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया। सर्दी के कारण किसानों को खेत पर सिंचाई के समय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।
सिंचाई के दौरान खुले स्थानों पर ठण्ड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। एनएच 8 फोर लेन पर भी बड़े वाहनों की आवाजाही कम देखी गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज करने के बाद मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया।


