राजसमंद में सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा:कुछ सेकेंड पहले ही क्लास रूम से बाहर निकले थे बच्चे

राजसमंद में खमनोर तहसील में सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिर गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कक्षा से सभी बच्चे बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। खमनोर के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जमना लाल माली के अनुसार, झालों की मदार ग्राम पंचायत में ओरिया का तालाब स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में आज सुबह करीब 8 बजे स्कूल के क्लास रूम में छत का प्लास्टर गिरने लगा। शुरुआत में प्लास्टर का कुछ भाग गिरा। इस दौरान बच्चे डर कर क्लास रूम से बाहर चले गए। जैसे ही बच्चे बाहर निकले, उसके कुछ सेकेंड बाद ही अचानक छत के प्लास्टर का बड़ा भाग नीचे गिर गया। करीब 80 स्क्वायर फीट प्लास्टर नीचे गिरा। गनीमत यह रही कि इस दौरान क्लास रूम से सभी बच्चे बाहर आए गए, जिससे बडा हादसा टल गया। बच्चों के बेग अंदर ही रह गए, जो प्लास्टर के नीचे दब गए। माली ने बताया कि इस दौरान क्लास रूम में पहली, दूसरी व तीसरी कक्षा के पांच से सात बच्चे ही थे। बाकी के बच्चे दूसरे क्लास रूम में थे। इस स्कूल का निर्माण सन 2000 में हुआ था। जबकि 2023-24 में स्कूल के क्लास रूम की रिपेयरिंग हुई थी। ये रिपेयरिंग मंगरा विकास योजना अंन्तर्गत 2 लाख रूपए की स्वीकृति से हुई थी जिसमें मुख्य रूप क्लास रूम की छत रिपेयरिंग की गई थी। जानकारी यह भी सामने आई कि प्लास्टर गिरने की शुरुआत में एक दो बच्चों को मामूली चोटें भी आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *