राजसमंद में 2 इनामी बदमाश गिरफ्तार:धोखाधड़ी और चोरी के मामले में चल रहे थे फरार

राजसमद में कांकरोली पुलिस ने 2 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों बदमाश धोखाधड़ी और चोरी के अलग-अलग मामले में फरार चल रहे थे। कांकरोली पुलिस थाना इंचार्ज हनवंत सिंह सोढा के अनुसार धोखाधड़ी के मामले में 3 साल से फरार 5 हजार रूपए के इनामी अपराधी कैलाश शर्मा और चोरी के मामले में 6 साल से फरार चल रहा 10 हजार के इनामी अपराधी उस्मान को गिरफ्तार किया। सोढा ने बताया कि कांकरोली पुलिस थाने पर दर्ज प्रकरण संख्या 84/22 में धोखाधड़ी के मामले में 3 साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस की टीम ने आरोपी कैलाश (61) पुत्र माखन लाल शर्मा निवासी खेड़ा लाठकी पुलिस थाना बहतुका जिला अलवर हाल निवासी 80 फीट रोड़ अनाज मंडी के पास खेरली जिला अलवर को उनके निवास पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। आरोपी पर 5 हजार रूपए का इनाम रखा हुआ था। इसी प्रकार कांकरोली पुलिस थाने पर दर्ज प्रकरण संख्या 228/17 के तहत 6 साल से फरार इनामी वांछित आरोपी को भी पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया। पुलिस की टीम ने आरोपी उस्मान (55) पुत्र भंवर खान निवासी लाम्बिया रायला पुलिस थाना रायला जिला भीलवाड़ा को मुखबिर की सूचना पर दौसा से गिरफ्तार किया। आरोपी पर 10 हजार रूपए का इनाम रखा हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *