राजसमंद में ASP ने पुलिसकर्मियों के साथ किया डांस:पुलिस लाइन में खेली रंगों की होली, राजस्थानी गानों पर जमकर थिरके

राजसमंद पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिसकर्मियों ने होली उत्सव मनाया। इस दौरान एएसपी महेंद्र पारीक ने जवानों के साथ डीजे पर डांस किया और सभी ने एक-दूसरे को जमकर गुलाल लगाया। होली मिलन कार्यक्रम में फिल्मी और राजस्थानी गीतों पर अधिकारी और जवान साथ-साथ थिरकते नजर आए। रंग-गुलाल के बीच पूरे पुलिस लाइन परिसर में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में कांकरोली थाना प्रभारी सरोज बैरवा, राजनगर थाना प्रभारी समीर सेन सहित पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे। पुलिस लाइन के अलावा जिले के राजनगर, कांकरोली, केलवा, नाथद्वारा सहित 16 थानों में भी पुलिस स्टाफ ने होली खेली और डीजे पर डांस किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *