राजस्थान- अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 9वीं मौत:90 फीसदी झुलसे एक और घायल ने तोड़ा दम, 7 लोग जिंदा जल गए थे

खैरथल-तिजारा के भिवाड़ी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 9 हो गई है। दिल्ली के सफदरगंज हॉस्पिटल में भर्ती एक और घायल जुन्नू ने गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया। घटना 16 फरवरी को खुशखेड़ा-कारौली औद्योगिक क्षेत्र में हुई थी। भिवाड़ी पुलिस एएसपी अतुल साहू ने बताया- घटना में 7 लोग मौके पर ही जिंदा जल गए थे। वहीं, 4 घायलों को दिल्ली रेफर किया गया था। बीते चार दिनों में 2 घायलों की मौत हुई है। जबकि, 2 को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सबसे पहले देखिए – कहां हुआ था हादसा हालत में नहीं हो रहा था सुधार गुरुवार को दम तोड़ने वाले जुन्नू को हादसे वाले दिन ही दिल्ली रेफर किया गया था। करीब 10 दिन से वो गंभीर हालत में आईसीयू में एडमिट था। जानकारी के अनुसार जुन्नू करीब 90 फीसदी तक झुलस गया था। उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। घटना में 22 फरवरी को आठवीं मौत हुई थी। करीब 90 प्रतिशत तक झुलसे अनूप सिंह (18) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। डीएनए टेस्ट से पहचाने शव अवैध पटाखा बनाने वाली इस फैक्ट्री में हुआ हादसा इतना भीषण था कि शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया गया था। यहां काम करने वाले अधिकांश लोग बिहार के थे। यह फैक्ट्री खुशखेड़ा-कारौली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित थी और गारमेंट फैक्ट्री के नाम पर पंजीकृत थी, लेकिन इसमें अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। हादसे में जिंदा जलने वाले श्रमिकों के PHOTOS तीन आरोपी गिरफ्तार, ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा पुलिस ने मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी हेमंत सचदेवा को दिल्ली स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। इससे पहले, फैक्ट्री संचालक हेमंत कुमार शर्मा और सुपरवाइजर-मैनेजर अभिनंदन तिवारी पकड़ा गया था। तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी। वहीं, 25 फरवरी को तीनों को तिजारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है। प्रशासन ने फैक्ट्री को सील कर दिया है और मामले की जांच जारी है। …. भिवाड़ी हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1. अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट- भिवाड़ी पुलिस DST विंग भंग:भूमिका की होगी जांच, SHO और फैक्ट्री संचालक का भाई साथ रहता था खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा में अवैध फैक्ट्री में ब्लास्ट मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए भिवाड़ी पुलिस DST विंग को भंग कर दिया है। इस ब्लास्ट में 7 लोग जिंदा जल गए थे। पूरी खबर पढ़िए… 2. जहां 7 मौतें,वो फैक्ट्री पुलिसवाले का भाई चला रहा था:मालिक की पत्नी के फ्लैट में रहते थे थानेदार-हेड कॉन्स्टेबल; कभी विस्फोटक जब्त नहीं किया जिस अवैध फैक्ट्री में ब्लास्ट में 7 लोग जिंदा जल गए, उसे भिवाड़ी DST पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल योगेश शर्मा का भाई हेमंत शर्मा चला रहा था। पूरी खबर पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *